ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

सरायाह मल्होत्रा का ‘डेब्यू’! 6 महीने बाद सामने आया कियारा-सिद्धार्थ की लाडली का चेहरा, मैगजीन पढ़ते दिखीं नन्हीं परी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. साल 2025 में कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का वेलकम किया था. फैंस को तब से ही दोनों की लाडली की पहली झलक का इंतजार था. आखिरकार अब करीब 6 महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटी की पहली झलक शेयर की है. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मां और बेटी एक मैगजीन को देख रही हैं.

सोशल मीडिया पर आते ही कियारा आडवाणी और उनकी बेटी का वडियो वायरल हो गया है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी को सरायाह नाम दिया है. वायरल वीडियो में सरायाह की आवाज भी सुनने को मिल रही है और एक्ट्रेस अपनी लाडली से कुछ कह भी रही हैं. वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हालांकि कई फैंस ने एक चीज को लेकर शिकायत भी की है. दरअसल बात ये है कि वीडियो में सरायाह का चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

कियारा की बेटी की पहली झलक

कियारा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें एक्ट्रेस बेटी के साथ बड़े प्यार से बात कर रही हैं. हालांकि इसमें न ही कियारा और न ही सरायाह का चेहरा नजर आ रहा है. इसमें बस कियारा की बेटी की नन्ही उंगलियां नजर आ रही है और उसकी हल्की सी आवाज सुनाई दे रही है.

कियारा ने अपने हाथ में एक मैगजीन ले रखी है. एक्ट्रेस एक के बाद एक मैगजीन के पन्ने पलट रही हैं और इसी बीच वो सरायाह से मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ”मम्मी की मैगजीन पढ़ना चाहती हो? चलो देखते हैं मम्मी कहां हैं?” इसके बाद कियारा अपनी तस्वीर आते ही मैगजीन के पन्ने पलटना बंद कर देती हैं और वो बेटी से सवाल करती हैं, ”ये कौन है? ये कौन है? मम्मी?” वीडियो शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, ”मैं और मेरी छोटी बच्ची सोमवार को मैगजीन पढ़ते हुए एंजॉय कर रहे हैं.”

जुलाई 2025 में पैरेंट्स बने थे सिद्धर्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था. 2023 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी. वहीं 15 जुलाई 2025 को कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था.

Related Articles

Back to top button