ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

कड़ाके की ठंड में धुंध बनी मौत! महाकाल दर्शन करने आए तेलंगाना के 3 युवकों की मौत

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने उज्जैन आ रहे तेलंगाना के दोस्तों का ग्रुप का एक्सीडेंट का शिकार हो गया. युवकों का वाहन एक पाइप से लोडेड ट्राले से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि युवकों का तूफान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार अन्य युवक घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये युवक महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद अयोध्या के लिए जा रहे थे, उसी दौरान हादसा हुआ.

उज्जैन में ट्राला में जा घुसा तूफान, तेलंगाना के 3 युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक हादसा अल सुबह हुआ है. शहर के थाना नागझिरि क्षेत्र स्थित गांव चंदेसरा के पास एक्सीडेंट हुआ. हादसे की सबसे बड़ी वजह कड़ाके की ठंड के बीच धुंध को माना जा रहा है. तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के ड्राइवर को संभवतः ट्राला दिखाई नहीं दिया और तूफान वाहन ट्राले के पीछे जा घुसा. घायलों का कहना है ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे हमारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे से जा घुसी. मामले में एएसपी गुरु प्रसाद पराशर ने कहा “धार्मिक यात्रा पर निकले तेलंगाना के युवकों में से 3 की सड़क हादसे में मौत हुई है. युवकों के पास तूफान (टेम्पो ट्रैक्स) वाहन था, जो बीच रास्ते पाइप से लोडेड ट्राले में जा घुसा.

घायलों का इलाज कराया जा रहा है. जिनकी मौत हुई उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं ट्राला चालक के खिलाफ घायलों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. ड्राइवर की तलाश में जुटे हैं.”

TELANGANA 3 YOUTH VISIT MAHAKAL

कौन है घायल और मृतक

शासकीय चरक भवन के आरएमओ चिन्मय चिंचोलेकर ने बताया “सड़क हादसे में घायल और मृतकों को सुबह सुबह अस्पताल लाया गया था, लगभग 11 लोग थे. हादसे में तेलंगाना के नरसिम्हा पिता बालचंद्रणा उम्र 20 वर्ष, जगगन्नाथ पिता वेंकटेश उम्र 26 वर्ष निवासी कर्नाटक डोंगरामपुर, शिवा कुमार पिता एलप्पा गंभीर अवस्था मे लाए गए थे.

शिवा को इंदौर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं नरसिम्हा और जगगन्नाथ की उज्जैन में ही मौत हुई है. घायलों में केबी नरसिम्हा, रामप्पा, मलेश अरतिद, काशप्पा व अन्य हैं. सभी घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.”

Related Articles

Back to top button