ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
हरियाणा

टैक्स न भरने पर प्राइवेट स्कूल सहित 6 संपत्ति सील

गुड़गांव: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान को मंगलवार को और अधिक तेज कर दिया गया। जोन-2 क्षेत्र में नगर निगम की टैक्सेशन टीम ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज को सील किया, जिनमें एक नामचीन निजी स्कूल भी शामिल है। यह कार्रवाई उन प्रॉपर्टी मालिकों के विरुद्ध की गई, जिन्होंने बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया।

मंगलवार को जोनल टैक्सेशन अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जिन 6 प्रॉपर्टीज को सील किया गया, उनमें सेक्टर-106 स्थित पारस डेवलपर की संपत्ति तथा सेक्टर-102 स्थित प्राईम स्कॉलर्स स्कूल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी सील की गई प्रॉपर्टीज पर कुल मिलाकर लगभग 74.95 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, इसके बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।

नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई का असर जोन-2 क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिला है। निगम द्वारा लगातार नोटिस और कार्रवाई के चलते कई डिफॉल्टर प्रॉपर्टी मालिकों ने समय रहते अपना टैक्स जमा कराना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जोन-2 क्षेत्र में डिफॉल्टर प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा हाल के दिनों में लगभग 1.16 करोड़ रुपये की राशि नगर निगम के खाते में जमा कराई गई है, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि हुई है।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे शहर में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स भुगतान में लापरवाही बरतने वाले प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ निगम द्वारा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आयुक्त ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। आने वाले दिनों में अन्य जोनों में भी इसी प्रकार का सघन अभियान चलाया जाएगा और बड़े बकायेदारों पर विशेष रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button