ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
देश

BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाॅकडाउन में शराब तस्करी में संलिप्त, पार्टी ने पद से हटाया

वाराणसी: देश में एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशवासियों को लाॅकडाउन का पालन करने की अपील कर रहें हैं, तो दूसरी ओर उन्हीं ही की पार्टी के नेता वाराणसी में शराब तस्करी में संलिप्त पाए जा रहें हैं। हैरान करने वाली ये घटना वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र की है। जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा वाराणसी के जिलाध्यक्ष का नाम शराब तस्करी के संचालक के तौर पर से जुड़ गया, क्योंकि जिलाध्यक्ष का छोटा भाई शराब तस्करी करते पकड़ा गया और पूछताछ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का नाम सामने आ गया। अब पार्टी ने भी भाजपा युवा मोर्चा वाराणसी जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता को पद से मुक्त कर दिया है।

जानकारी मुताबिक लाॅकडाउन में पूरा देश रोजमर्रा की जरुरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा है तो भाजपा नेता शराब तस्करी में संलिप्त मिल रहें हैं। हैरान कर देने वाली घटना 26 अप्रैल की शाम वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा तिराहे के पास के रिंगरोड की है। जिस समय लाॅकडाउन के चलते पुलिसकर्मी संदहा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी गाजीपुर से एक मारुति 800 कार संदिग्ध रुप से आते नजर आई। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार उसे रोकने की बजाए भगाकर लेकर गए।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद कार रिंगरोड से सर्विस रोड पर उतर गई। जिसमें से एक व्यक्ति भाग निकला जबकि बाकी पकड़े दोनों लोगों ने अपना नाम अरूण पाल उर्फ बबलू पाल और संतोष गुप्ता के तौर पर बताया। कार से 12 पेटी देसी शराब की बरामद हुई। पूछताछ में भागे हुए शराब तस्कर का नाम अरविंद पांडेय के रूप में हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अवैध शराब कब्जे में ले ली है।

इस मामले में चौबेपुर थाने के एएसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि तस्करी के मुख्य संचालक संजय गुप्ता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 2 लोगों को मौके से पकड़ा गया है। पकड़ी गई 12 पेटियों में 45 सीसी शराब है। उल्लेखनीय है कि ये संजय गुप्ता वर्तमान में वाराणसी भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष थे। जिनको पार्टी ने बकायदा आज ही पत्र जारी करके लाॅकडाउन उल्लंघन और संगठन मानदंडों के प्रतिकूल कृत्य को कारण बताकर पद से हटा दिया है, जबकि मौके से पकड़ा गया संतोष गुप्ता संजय गुप्ता का सगा छोटा भाई है।

Related Articles

Back to top button