ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
छत्तीसगढ़

बेमेतरा कलेक्ट्रेट के सामने युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना

बेमेतरा: जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. कलेक्टर कार्यालय के सामने एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जवान की तत्परता से युवक की जान बच गई.

पुलिस जवान ने दिखाई तत्परता, छीनी माचिस: बुधवार दोपहर करीब 1 बजे नांदघाट निवासी युवक आरिफ भाठिया बेमेतरा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. जैसे ही वह माचिस जलाने वाला था, पास ही तैनात पुलिस जवान ने तुरंत उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसे आग लगाने से रोक लिया.

युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ: घटना के बाद सीटी कोतवाली थाना की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के सामने हुई इस घटना से वहां मौजूद अधिकारी और आम लोग घबरा गए. कुछ समय के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

भुगतान नहीं मिलने से था परेशान: युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे कृषि विभाग के भवन निर्माण कार्य का भुगतान नहीं मिलना बताया जा रहा है. आरिफ भाठिया पिछले एक साल से अपनी राशि नहीं मिलने के कारण परेशान था.

घर में लेनदार आ रहे, मानसिक तनाव में युवक: मीडिया से बातचीत में युवक ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने के कारण घर में लगातार लेनदार आ रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका था.

कृषि विभाग के अधिकारी पर लगाए आरोप: युवक ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. उसके अनुसार, कृषि विस्तार अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी द्वारा उसे NOC नहीं दी जा रही है, जिसके चलते भवन निर्माण की राशि पिछले एक वर्ष से अटकी हुई है.

धौंस दिखाने का भी आरोप: आरिफ भाठिया ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी खुद को प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का करीबी बताकर दबाव बनाता है.

Related Articles

Back to top button