ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
झारखण्ड

महिला की हत्या कर शव को जेसीबी से दफनाने वाले पति और प्रेमिका ने किया सरेंडर! जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

पलामूः प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. दरअसल पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव से दो जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाया हुआ शव बाहर निकाला. प्रियंका देवी की हत्या का आरोप उसके पति रंजीत मेहता एवं उसके प्रेमिका पर लगा है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रियंका देवी की हत्या की और शव को जेसीबी से दफना दिया.

दरअसल प्रियंका कुमारी की शादी 2019 में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव के रहने वाले रंजीत मेहता से हुई थी. प्रियंका देवी 26 दिसंबर से लापता थी. लापता होने की जानकारी परिजनों ने बिश्रामपुर थाना के साथ साझा की थी. पुलिस को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि महिला की हत्या कर शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के डरौना गांव में दफनाया गया है.

बाद में दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस ने शव को बाहर निकाला था. जिस गड्ढे में शव को दफनाया गया था उस गड्ढे को प्रेमिका से 22 दिसंबर को खुदवाया था. 28 दिसंबर को गड्ढे को भरवा दिया गया था. घटना के बाद प्रियंका देवी के पति और उसकी प्रेमिका फरार थे.

पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही थी और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में आरोपी पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने सरेंडर कर दिया है. घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है. दरअसल प्रियंका देवी की हत्या में कुछ और लोगों की भूमिका निकल कर सामने आई है. पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि प्रियंका देवी की गला दबा के हत्या की गई थी और बाद में शव को दफना दिया गया. बिश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि हत्या के आरोपी पति रंजीत मेहता और प्रेमिका ने सरेंडर कर दिया है, पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी.

Related Articles

Back to top button