ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
पंजाब

मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारी पर FIR, 1.50 करोड़ रुपए का किया Fraud

 पंजाब में आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच लुधियाना पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिसे लेकर लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी मुताबिक, कारोबारी समीर जुनेजा निवासी मोहाली जोकि गोल्ड स्टार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। उसने करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी की है। शिकायतकर्ता गुरजोत सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता गुरजोत सिंह ने बताया कि आरोपी कारोबारी समीर जुनेजा ने उससे 1.50 करोड़ रुपए लेकर भी उसकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई।

गुरजोत ने आगे बताया कि लुधियाना में उसके जानकार सुमित सचदेवा, जिनका शराब और अहाते का कारोबार है, उसने ही मोहाली के प्रॉपर्टी कारोबारी समीर जुनेजा से मुलाकात करवाई थी। इस दौरान प्रॉपर्टी की डील 1.50 करोड़ रुपए में हुई। कारोबारी समीर जुनेजा ने 1.50 करोड़ रुपए लेकर भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। जांच करने करने पर बाद में पता चला कि प्रॉप्रटी समीर जुनेजा की थी ही नहीं। पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पता चला कि समीर जुनेजा ने करोड़ों रुपए की ठगी की है। इसके बाद लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने एक्शन लेते हुए कारोबारी समीर जुनेजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button