ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
विदेश

Coronavirus: मलेशिया से आई 10 महीने की बच्ची का अपोलो अस्पताल में सफल लिवर ट्रांसप्लांट

पूरी दुनिया में जहां कोरोना वायरस को लेकर काफी दहशत है और सभी अस्पतालों में इसके ही मरीजाें के इलाज पर ध्यान है लेेकिन इसी दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अन्य मरीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है और यहां मलेशिया से आई 10 महीने  की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। 10 महीने की बेबी नूर को पैदा होने के ठीक बाद पीलिया हो गया था जो धीरे धीरे बढ़ता चला गया और बाद में उसमें एक दुर्लभ लिवर एवं बाईल रोग बाइलरी एटेसिया हो गया।

यह बीमारी दुनियाभर में पैदा होने वाले हर 12000 में से एक बच्चे में पाई जाती है। इसके अलावा नूर हेटरोटैक्सी से भी पीड़ित थी, जिसमें गर्दन और पेट के हिस्से के भीतरी अंगों की व्यवस्था असामान्य होती है। उसका पेट और लिवर बीचों-बीच था और दिल छाती के बीच में था। नूर अपने परिवार के साथ 12 मार्च को मलेशिया से भारत आई थी। अब उसका अपोलो में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ।

Related Articles

Back to top button