ब्रेकिंग
पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क... जगदलपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध पीडीएस चावल से भरा वाहन जब्त, दूसरे राज्यों में तस्करी क... बीजापुर के भोपालपटनम में मूसलाधार बारिश का कहर, NH-163 का अस्थायी डायवर्जन बहने से यातायात पूरी तरह ... छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ... सावन मास 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानिए क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा और क्या है इसका धार्मि...
दिल्ली/NCR

डॉक्टर बनकर लौटना था घर, आई मौत की खबर; शादी से 2 महीने पहले नोएडा के लाल का नेपाल में एक्सीडेंट

नोएडा के जिस घर में कुछ ही महीनों बाद शहनाइयों की गूंज होनी थी, जहां शादी की तैयारियों की हलचल थी, वही घर अचानक मातम में डूब गया. नोएडा के नयाबांस गांव निवासी एक होनहार युवक, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेपाल गया था, उसकी सड़क हादसे में मौत की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. बेटे की पढ़ाई पूरी होने और डॉक्टर बनने की खुशी में डूबा परिवार अब उसकी अर्थी को कंधा देने को मजबूर हो गया.

परिजनों के अनुसार, नयाबांस गांव निवासी प्रिंस नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था. उसने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और नेपाल के ही एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था. परिवार को इस बात की बेहद खुशी थी कि अब उनका बेटा जल्द डॉक्टर बनकर ग्रेटर नोएडा लौटेगा और परिवार का सहारा बनेगा.

परिवार ने बताया कि बेटे को पढ़ाने के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया. सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी. बेटे की मेहनत रंग ला रही थी और वह एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा था.

अचानक हुए सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

परिवार की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया, जब नेपाल में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि अस्पताल से निकलते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जैसे ही यह खबर नोएडा स्थित परिवार तक पहुंची, पूरे घर में कोहराम मच गया. मां बेसुध हो गईं, वहीं पिता बेटे की तस्वीर को देखकर बार-बार यही कहते रहे-हमने तो बेटे को डॉक्टर बनने भेजा था, उसकी लाश लेने नहीं.

नेपाल से लाया गया शव

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन नेपाल पहुंचे और सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को भारत लाया गया. जैसे ही बेटे का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सैकड़ों लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन पिता नेपालाल अवाना बेटे की मौत के गम से उबर नहीं पा रहे थे. गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. हर आंख नम थी और हर कोई यही कह रहा था कि इतनी कम उम्र में एक होनहार जिंदगी यूं खत्म हो जाना बेहद दुखद है.

10 मार्च को होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि युवक की शादी आगामी 10 मार्च को तय थी. घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. कपड़ों और गहनों की खरीदारी चल रही थी. परिवार बेटे की पढ़ाई पूरी होने और शादी को लेकर बेहद उत्साहित था. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. जिस बेटे के लिए शादी के कार्ड छप रहे थे, उसी की अर्थी उठानी पड़ी.

मां बार-बार यही सवाल करती रही—जिस बेटे की सेहरा देखने वाली थी, उसकी चिता कैसे देख लूं. बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है. पिता नेपालाल अवाना गहरे सदमे में हैं. उन्होंने बताया कि बेटा ही उनका सबसे बड़ा सहारा था. अब समझ नहीं आ रहा कि जिंदगी कैसे आगे बढ़ेगी.

परिजनों के अनुसार, प्रिंस बेहद मिलनसार और मेहनती था. गांव के लोग उसे शुरू से ही एक जिम्मेदार और होनहार छात्र के रूप में जानते थे. उसकी मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा इलाका सदमे में है. घटना के बाद नयाबांस गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में परिवार के घर पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की. ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है.

Related Articles

Back to top button