ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
पंजाब

Ludhiana में चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, खंभे से बांधकर पिटाई

लुधियाना : लुधियाना शहर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच लोगों ने एक चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार फील्ड गंज इलाके में चोरी की कोशिश करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना काशीराम गली की बताई जा रही है, जहां युवक एक ऑटो का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे काबू कर लिया।

स्थानीय लोगों की तलाशी में युवक के पास से कुछ संदिग्ध नशीली गोलियां, मोबाइल लीड, चाबियों का गुच्छा और अन्य उपकरण बरामद होने की बात कही जा रही है। एक मोबाइल फोन भी मिला, जो पहले से री-सेट था। शुरुआत में युवक मोबाइल को अपना मानने से इनकार करता रहा, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि फोन उसी का है, हालांकि उसने दावा किया कि सिम उसके पास नहीं है।

गुस्साए लोगों ने युवक को खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई भी की। ठंड के मौसम में उसे नंगा करके खंभे से बांधे जाने के कारण वह काफी देर तक कांपता रहा। लोगों का कहना है कि इलाके में खड़ी गाड़ियों और कारों से लगातार सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे लोग पहले से ही परेशान थे। इलाके के लोगों का ये भी कहना है कि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना का वीडियो भी लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थीं, इसलिए लोग सतर्क थे और इसी दौरान युवक को पकड़ा गया।

सूचना मिलने पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पकड़े गए युवक ने खुद को कबाड़ का काम करने वाला बताया है। उसने चोरी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह किसी वाहन से सामान नहीं चुरा रहा था। मोबाइल फोन को लेकर उसने दावा किया कि उसका सिम एक कबाड़ी के पास है। पुलिस अब सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button