ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस में लूट के बाद मां-बेटी की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मथुराः दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जा रही त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस में तीन अगस्त को हुई लूट और मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवम कटारा को जीआरपी की स्पेशल टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मथुरा जंक्शन के प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार यादव ने बताया, पकड़ा गया बदमाश 2013 में जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में 50 से अधिक यात्रियों से हुई 60 लाख रुपए की सम्पत्ति की लूट की वारदात में भी शामिल था। उसका नाम रेलवे से जुड़े अन्य अपराधों में भी आता रहा है।

उन्होंने बताया, कटारा के पास से एस-6 कोच में हुई लूट में फिरोजाबाद निवासी महिला संगीता से लूटे गए जेवरात, 4100 रुपए, तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। आज उसे अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस तीन अगस्त को तड़के करीब पौने चार बजे मथुरा क्षेत्र में वृन्दावन रोड स्टेशन से आगे बढ़ रही थी।

उसी दौरान ट्रेन के एस-2 और एस-6 कोचों में अलग-अलग यात्र कर रहीं महिलाओं से लूटपाट की गई और मां-बेटी को ट्रेन से धक्का दे दिया गया था जिससे दोनों की मौत हो गई थी। जीआरपी के विशेष दस्ते ने 10-11 लोगों के गिरोह में से एक महिला सहित पांच सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के गांव पिपरई-बडूकर, थाना मड़ुआना निवासी छठे सदस्य शिवम कटारा को भी पकड़ लिया है। गिरोह के सरगना सहित चार-पाँच अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button