ब्रेकिंग
LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश
देश

पाक मंत्री का Indian सिख फोजियों पर गलत बयान, सिरसा बोले ताकत से अभी भी हैं अनजान

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह सिरसा ने पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी और पंजाबी गायिका हार्ड कौर द्वारा की बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते कहा है कि वे न तो पंजाबियों और सिखों के प्रतिनिधि चेहरे रहे और न ही देश के प्रति भावनाओं के मामले में पंजाबियों व सिखों का सही प्रतिनिधित्व करते हैं।

पंजाबी सैनिकों की वचनबद्धता से अनजान फवाद
सिरसा ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने पंजाबी लिपि का प्रयोग कर भारतीय फौज में सेवा करते हुए पंजाबी फौजियों को भड़काने की कोशिश की है।  ऐसा प्रतीत होता है कि फवाद चौधरी पंजाबी सैनिकों की असली भावना और दृढ़ वचनबद्धता से पूरी तरह अनजान हैं।

हार्ड कौर की हरकत बर्दाशत करने लायक नहीं
उन्होंने कहा कि पंजाबी और सिख सैनिकों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे होकर लड़ाई लड़ी है और सिर्फ पंजाबी लिपि के प्रयोग से ही फवाद चौधरी पंजाबियों को भड़का नहीं सकते। इस दौरान सिरसा ने यह भी कहा कि पंजाबी गायिका हार्ड कौर ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, हम ऐसी हरकत कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button