ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

अब बिहार में आया ओमीक्रोन का पहला मामला, दिल्ली से पटना लौटा शख्स नए वेरिएंट से संक्रमित

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। बता दें कि ओमिक्रॉन की अब बिहार में भी एंट्री हो गई ह। दरअसल,  पटना में एक 26 साल का युवक ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है, युवक हाल ही में दिल्ली से लौटा था. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में युवक विदेश से लौटे अपने रिश्तेदार से मिलने गया था।  स्टेट हेल्थ सोसायटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय कुमार सिंह ने बिहार में ओमिक्रॉन के पहले मामले की पुष्टि की है. संक्रमित युवक पटना के किदवईपुरी इलाके का रहने वाला है।

संजय सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक पटना से लौटने के बाद ही होम आइसोलेशन में है। वहीं देश की बात करें तो अब तक 1200 के करीब ओमिक्रॉन  के केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढकर 333 हो गयी है। एक महीने पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 35 के आसपास थे और अब इसमें लगभग दस गुना वृद्धि हुई है।

राज्य में कुल मिलाकर 12096 लोग इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। प्रदेश में अब तक 7,76,738 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं राज्य में अब तक कोविड रोधी टीकों की 9.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button