ब्रेकिंग
Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब...
देश

Omicron के बढ़ते केस को लेकर ममता सरकार का बड़ा फैसला, यूके से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट्स 3 जनवरी तक रद्द

Omicron के बढ़ते केस को लेकर ममता सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।  कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने यूनाइटेड किंगडम से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट्स को 3 जनवरी 2022 से रद्द करने का फैसला लिया है।

 इस संबंध में बंगाल सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बी पी गोपिलिका द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल को लिखे गए लेटर में कहा गया है कि यूके के अलावा अन्य रिस्क वाले देशों से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स के द्वारा कोलकाता आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वहीं 90 फीसदी यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) होगा। यह भी कहा गया है कि अगर आरएटी में कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर उसे जरूरत पड़ने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

इससे पहले सीएम ममता ने कहा कि ओमीक्रोन के अधिकतर केस उन लोगों में सामने आ रहे हैं जो यूके से फ्लाइट के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं। यह सच है कि अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले ही संक्रमण ला रहे हैं। सरकार को उन देशों से आने वाली विमानों पर बैन लगाना चाहिए।   बता दें कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड के 1,098 मरीज सामने आए।

Related Articles

Back to top button