ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

तेलंगाना के रंगारेड्डी के निजी कॉलेज में कोरोना विस्फोट, 38 छात्र संक्रमित

हैदराबाद- कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन संकट के बीच कोरोना के नए मामलों में भी उछाल देखने को मिल रही है। बता दें कि अब तेलंगाना के रंगारेड्डी के निजी कॉलेज में कोरोना विस्फोट हुई, दरअसल, यहां 38 छात्र  कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।

वहीं इससे पहले वीरवार को  तेलांगना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 5  नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 280 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,81,587 हो गई। वहीं, राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,021 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 206 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में अभी तक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,73,999 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,563 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 38,000 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2.96 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। राज्य में मृत्यु दर 0.59 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.88 प्रतिशत हो गयी है।

Related Articles

Back to top button