ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
बिहार

वैशाली में ‘गुंडाराज’: JDU नेता को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़

बिहार के दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामानंद सिंह को प्रखंड कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. दरअसल, रामानंद सिंह प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, तभी उनसे पहले गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट कर घायल कर दिया गया.

वैशाली के प्रखंड कार्यालय परिसर में रामानंद सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायती राज अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे थे. इसी दौरान महनार प्रखंड की प्रमुख के पति सूरज कुमार और उनके देवर कुमार ने पहले तो रामानंद के साथ गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

JDU नेता की पिटाई

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब जाकर मामला शांत हुआ. पिटाई के दौरान रामानंद सिंह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए हैं. मारपीट का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानूनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि जब नेता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या ही होगा.

जानें बैठक में क्यों हुआ बवाल

घटना के बाद पीड़ित जेडीयू नेता ने महनार थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान एक मुद्दे पर विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया गया और अपमानित करते हुए मारपीट की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बैठक स्थल पर मौजूद लोगों के सामने ही जेडीयू नेता को उठाकर पटक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने वीडियो और शिकायत के शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button