ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

ममता का अल्टिमेटम: “अगर हमारे अधिकार छीने तो हम भी चैन से बैठने नहीं देंगे”, ED की रेड को बताया रणनीति की चोरी

पश्चिम बंगाल में I-PAC ऑफिस में ईडी की रेड को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में पार्टी नेताओं के साथ एक रैली निकाली. ईडी की कार्रवाई के विरोध में निकाली गई इस रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

सीएम ने कहा कि मैं चैलेंज करती हूं कि वे (बीजेपी) हरियाणा और बिहार में जबरदस्ती सत्ता में आए. एक और राज्य में वे जबरदस्ती सत्ता में आए. अब वे बंगाल में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझसे पूछिए कि कोयला घोटाले का पैसा किसने इस्तेमाल किया.

कोई दुख पहुंचाता है तो मैं उसे छोड़ती नहीं हूं- सीएम ममता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि .मैं कभी रिएक्ट नहीं करती लेकिन अगर कोई मुझे दुख पहुंचाता है, तो मैं उसे छोड़ती नहीं. SIR के नाम पर वे स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हैं. उन्होंने बूढ़े लोगों और गर्भवती महिलाओं को परेशान किया. अगर आप बंगाली बोलते हैं, तो वे आपको बांग्लादेशी घोषित कर देते हैं.

सीएम ने कहा कि वे कहते हैं कि बंगाल में रोहिंग्या मौजूद हैं, लेकिन रोहिंग्या कहां हैं?. अगर असम में रोहिंग्या नहीं हैं, तो वहां SIR क्यों शुरू नहीं किया गया? यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वे महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह बंगाल में भी सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह मुमकिन नहीं है.

अगर मुंह खोल दिया तो पूरा देश हिल जाएगा, बोलीं ममता

उन्होंने कहा कि हम अभी भाजपा से सख्ती से पेश आ रहे हैं. अगर हो सके तो हम बहुत कुछ करेंगे. अगर मैंने मुंह खोला तो पूरा देश हिल जाएगा. कोयला निधि कौन लेता है? इस बारे में अगर मैंने बोल दिया तो पूरा देश हिल जाएगा. मेरे पास सभी जानकारी हैं. अगर मैंने मुंह खोला तो कई लोग मुश्किल में पड़ जाएंगे. यदि तुम हमला करोगे तो मैं पलटवार करूंगा. मुझे पलटवार करना आता है. बीजेपी के फैसला सार्वजनिक मंच पर होगा. मैं देखना चाहता हूं कि आप कहां से चुनाव लड़ते हैं.

Related Articles

Back to top button