ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
हरियाणा

बृजभूषण शरण सिंह के लिए लंदन से आया 2.5 crore का घोड़ा, हरियाणा के इस Couple ने दिया गिफ्ट

गोंडा: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन समारोह खासी चर्चा में है। पूर्व सांसद के जन्मदिन के मौके पर गोंडा में राष्ट्र कथा का भव्य आयोजन हुआ। इसके अलावा जन्मदिन के दिन निकले भव्य काफिले और शक्ति प्रदर्शन की चर्चा खूब हो रही है। बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन समारोह की चर्चाओं के बीच उन्हें गिफ्ट में मिले घोड़े की खूब चर्चा हो रही है। लंदन से यह घोड़ा इसी हफ्ते मंगाया गया था। हरियाणा के दंपती ने गोंडा पहुंचकर यह गिफ्ट बृजभूषण शरण सिंह को दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने उनके गिफ्ट और घोड़ों के प्रति प्रेम की मंच से खूब तारीफ की।

 हरियाणा से आए दंपती ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर अनोखा उपहार दिया। हरियाणा के रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने यह घोड़ा पूर्व सांसद को गिफ्ट किया है। यह घोड़ा कई मायनों में खास है। अब तक यह सात रेस जीत चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घोड़े ने अब तक 22 लाख 41 हजार रुपये का इनाम रेस में जीता है। हरियाणा के दंपती ने बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उपहार के लिए इसे लंदन से ढाई करोड रुपये में खरीद कर मंगवाया। हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान खुद इस घोड़े को लेकर गोंडा पहुंचे। संगीता सिंह चौहान घोड़े की लगाम थामे दिखीं। उन्होंने गिफ्ट पूर्व सांसद को सौंपा।

बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्ट में मिले घोड़े की मां का नाम द गुरखा है। वह आयरलैंड में रहती है। यह घोड़ा थोरो ब्रीड का है। इस घोड़े की कीमत पैदा होने के समय बाजार में 50 लाख रुपये थी। रेस में शामिल होने के बाद इसकी कीमत बढ़कर ढाई करोड़ रुपये हो गई। यह घोड़ा अब तक 38 रेस प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। घोड़े ने अब तक 7 प्रतियोगिता जीती हैं। दो प्रतियोगिताओं में दूसरे, पांच प्रतियोगिता में तीसरे और चार प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहा है।

Related Articles

Back to top button