ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
हरियाणा

मौत नहीं बल्कि सरपंच की पत्नी की हुई थी हत्या, बेटे ने दोस्त संग मिल उतारा था मौत के घाट, यमुनानगर का है मामला

यमुनानगर : यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव शामपुर के सरपंच की पत्नी की 15 दिन पहले मौत हो गई लेकिन तब यह बात सामने आ रही थी कि शायद महिला की पानी में डूबने से मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया जहां से पुलिस को कांच की चूड़ियां में टूटी हुई मिली, लेकिन बात यह सामने आई कि इसके गिरने से मौत हुई है और मुंह पानी में डूब गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई तो मामला चौंकाने वाला था, क्योंकि रिपोर्ट में महिला की मौत चोट लगने से हुई बताया गया। इसके बाद जब पुलिस ने  पूरे मामले की तफतीश की तो हैरानी तब हुई जब कातिल कोई बाहर का नहीं, बल्कि एक महीना पहले लंदन से यमुनानगर लौटा इनका बेटा ही निकला। पुलिस ने आरोपी गोमित राठी को जब हिरासत में लिया तो पता चला की गोमित अकेला नहीं बल्कि उसका साथी भी इस हत्याकांड में शामिल था।

पूछताछ में आरोपी ने किया ये खुलासा 

पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह एक महीना पहले लंदन से इसलिए वापस आया था कि वह गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मां ऐसा नहीं करना चाहती थी। ऐसे में बेटे ने एक प्लान रचा और अपने दोस्त के साथ मिलकर घर के ही आंगन में छिप गया और जब मां घर में लगे ट्यूबल के पास पहुंची तभी बेटे ने मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मां का मुंह पानी में रख दिया ताकि देखने पर यह एहसास हो कि पानी में डूबने से ही इसकी मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button