ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
दिल्ली/NCR

अकाली दल का सवाल- आतिशी की वीडियो चैक कर ली लेकिन SSP पटियाला की वीडियो रिपोर्ट क्यों पैडिंग, उठाए सवाल

 दिल्ली विधानसभा में विधायक आतिशी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर जालंधर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस बीच अकाली  दल ने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। अकाली दल के प्रवक्ता वकील अर्शदीप सिंह कलेर का सोशल मीडिया (x) पर पोस्ट व वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो को लेकर मामला गरमाया हुआ है। कलेर ने दावा किया है कि यह वीडियो पहले प्लानिंग बोर्ड एसबीएस नगर के चेयरमैन सतनाम जलालपुर के निजी फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया गया, और बाद में इसे AAP जालंधर के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा कर प्रचार किया गया।

PunjabKesariकलेर ने स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अर्शदीप सिंह ने कहा कि, ”पंजाब में पहले से ही कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। रोज़ाना हिंसा और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, वहीं नशे की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में आरोप है कि पंजाब पुलिस संविधान के मूल सिद्धांतों को नजरअंदाज कर आम आदमी पार्टी सरकार के राजनीतिक आदेशों के अनुसार कार्य कर रही है। विशेष रूप से DGP पंजाब से यह पूछा गया है कि एस.बी.एस. नगर के प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतनाम जलापुर द्वारा गुरु साहिबान की तस्वीरों के अपमान से संबंधित झूठी/संशोधित वीडियो अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करने के मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और आगे क्या की जाएगी।

इसके अलावा, DGP से यह भी जवाब मांगा गया है कि पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल मामले में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे भारत के संविधान के अनुरूप अपनी ड्यूटी निभाएं और कानून के शासन को सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर सुखबीर सिंह बादल की एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर एक नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में प्लानिंग बोर्ड एसबीएस नगर के चेयरमैन सतनाम जलालपुर के खिलाफ FIR दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिकायत चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button