ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
झारखण्ड

82वीं जयंती पर याद किये गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच बांटें कंबल, महुआ माजी ने की भारत रत्न देने की मांग

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलन के अगुआ नेताओं में सबसे अग्रणी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आज 82वीं जयंती है. शिबू सोरेन के निधन के बाद यह उनकी पहली जयंती है. लिहाजा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं में जहां दिशोम गुरु की जयंती की खुशी है, वहीं उनकी सदेह उपस्थिति नहीं होने से पीड़ा का भाव भी है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने इस दर्द को साझा भी किया और दिशोम गुरु को भारत रत्न दिए जाने की मांग दोहराई. महुआ माजी ने कहा कि आज भले ही गुरुजी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार सदा हमलोग के साथ है.

उन्होंने कहा कि गुरुजी ने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया बल्कि समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान अहम है. महुआ माजी ने कहा कि महाजनी प्रथा के खिलाफ जहां गुरुजी ने आंदोलन कर आम जनता का शोषण खत्म किया. वहीं आजीवन वह शराब न पीने, अपने बच्चों को पढ़ाने का आह्वान करते रहे. महुआ माजी ने कहा कि उन्होंने पीएम को पत्र भी लिखा था.

दिशोम गुरु की 82वीं जयंती पर आज जगह-जगह झामुमो के कार्यकर्ता शिबू सोरेन की जयंती मना रहे हैं. हरमू चौक पर पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य और प्रवक्ता मनोज पांडेय के नेतृत्व में दिशोम गुरु के विशाल कटआउट पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती दिवस पर जिला झामुमो की ओर से भी गुरुजी आवास पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं कई कार्यकर्ताओं ने आज अलग-अलग जगह पर रक्तदान कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Back to top button