ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
लाइफ स्टाइल

मोबाइल-लैपटॉप बन रहे हैं ‘साइलेंट किलर’! गर्दन और आंखों के दर्द से बचना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

आज के समय में मोबाइल और लैपटॉप हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. काम, पढ़ाई, मनोरंजन और सोशल मीडिया, हर चीज़ के लिए स्क्रीन का इस्तेमाल बढ़ गया है. लंबे समय तक मोबाइल देखने या लैपटॉप पर काम करने से गर्दन झुकी रहती है और आंखों पर लगातार दबाव पड़ता है. इसकी वजह से गर्दन में जकड़न, दर्द और आंखों में जलन या भारीपन महसूस होने लगता है. कई लोग शुरुआत में इसे हल्की परेशानी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ यह समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में कुछ आदतों को सुधारना जरूरी है.

लगातार स्क्रीन देखने से नींद पर भी असर पड़ता है और सिरदर्द की शिकायत होने लगती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह दर्द रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं कि इससे बचाव के लिए किन आदतों को सुधारना चाहिए.

गर्दन और आंखों के दर्द से बचाव के लिए किन आदतों को सुधारें?

लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में डॉ. एल.एच. घोटेकर बताते हैं कि गर्दन और आंखों के दर्द से बचने के लिए सबसे पहले स्क्रीन देखने की आदतों में बदलाव जरूरी है. मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करते समय सही पोस्चर बनाए रखें और गर्दन को ज्यादा झुकाने से बचें. लगातार घंटों तक स्क्रीन न देखें और बीच-बीच में ब्रेक लें. आंखों को आराम देने के लिए स्क्रीन की ब्राइटनेस सही रखें.

फोन को आंखों के बहुत पास लाने की आदत नुकसानदायक हो सकती है. इसके अलावा, काम करते समय कुर्सी और टेबल की ऊंचाई सही होनी चाहिए. गलत आदतें लंबे समय में दर्द को बढ़ा सकती हैं, इसलिए इन्हें समय रहते सुधारना जरूरी है.

नज़रअंदाज करने पर किन बीमारियों का खतरा?

अगर गर्दन और आंखों के दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. गर्दन में सर्वाइकल पेन, मांसपेशियों में खिंचाव और रीढ़ से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. आंखों की रोशनी कमजोर होना, ड्राई आई सिंड्रोम और लगातार सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है. कुछ मामलों में नींद की कमी और तनाव बढ़ने लगता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है.

ये आदतें भी अपनाएं

हर 20 मिनट में आंखों को आराम दें.

मोबाइल इस्तेमाल करते समय सही दूरी रखें.

गर्दन और आंखों की हल्की एक्सरसाइज करें.

स्क्रीन टाइम सीमित रखें.

सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें.

Related Articles

Back to top button