ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
छत्तीसगढ़

बस्तर में इंद्रावती नदी से मिली नाबालिग छात्र की लाश, 4 दिन पहले स्टूडेंट हुआ था लापता

जगदलपुर: बस्तर की इंद्रावती नदी को जीवनदायिनी नदी का दर्जा दिया जाता है. सोमवार को इसी इंद्रावती नदी से 17 साल के छात्र का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. जिस छात्र का शव नदी से मिला है, वह छात्र बीते 4 दिनों से लापता चल रहा था. लापता छात्र की तलाश के लिए इंद्रावती नदी में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्कूय ऑपरेशन चलाया. रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान टीम को छात्र का शव पानी की गहराई से बरामद हुआ.

17 साल के छात्र की इंद्रावती नदी से मिली लाश

मृतक जगदलपुर शहर के सन सिटी कॉलोनी में अपने नानी के घर रहकर JEE परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिजनों के मुताबिक परीक्षा परिणाम के बाद से वह मानसिक रूप से काफी दबाव में था और खुद को असफल मानने लगा था. पुलिस को एक नोट भी मिला है. जिसमें मृतक छात्र ने अपने माता-पिता और भाई से चैट जीपीटी के माध्यम से माफी मांगते हुए, खुद को असफल बताया है. नोट में यह भी लिखा गया है कि उसकी मौत को लेकर किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. नोट में छात्र ने अपने परिजनों से अपने जाने का दुख नहीं करने की भी अपील की गई है.

कोतवाली पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी भोलासिंह राजपूत ने बताया कि छात्र के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में लिखाई थी. गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद हमने लापता छात्र की तलाश शुरू की. 4 दिन के बाद एसडीआरएफ की टीम और कोतवाली पुलिस ने छात्र को इंद्रावती नदी से खोज निकाला. छात्र ने क्यों जान दी इसकी पड़ताल की जा रही है. परिवार वालों से भी हम पूछताछ कर रहे हैं.

परिजनों को चाहिए छात्रों का हौसला बढ़ाते रहें

यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा में असफलता जीवन की असफलता नहीं होती. लेकिन समय पर संवाद और भावनात्मक सहयोग न मिलने से हालात गंभीर हो सकते हैं. ऐसे में परिजनों को भी चाहिए कि वो बच्चे से लगातार बातचीत करते रहें, उसका हौसला बढ़ाते रहे. अगर बच्चा निराशा या अवसाद में जा रहा है तो परिजनों को चाहिए वो उसका मार्गदर्शन करें, जरुरत पड़ने पर उसकी एक्सपर्ट से काउंसलिंग भी कराएं.

आत्महत्या नहीं है समाधान

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध).

Related Articles

Back to top button