ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
झारखण्ड

पलामू में बाबा बागेश्वर के नाम पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों की ठगी! बेटे के नाम किया था इमोशनल ब्लैकमेल

पलामू: जिले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों के जेवरात की ठगी हुई है. ठगों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को बताया था कि वह बाबा बागेश्वर के यहां से आए हैं. घटना के बाद में पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है. पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि कोढ़ा गैंग से जुड़े सदस्यों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया होगा.

दअरसल मेदिनीनगर शहरी में तैनात आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा देवी बैरिया चौक के इलाके में किराए के मकान में रहती है. निजी कार्य से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दुकान पर गई थी. दुकान से लौटने के क्रम में एक युवक सुपरवाइजर पुष्पा देवी से डॉ कविता का पता पूछा, बाद में युवक ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से कहा कि वह बाबा बागेश्वर के यहां से आया है.

जेवर शुद्धिकरण के नाम पर ठगी

युवक द्वारा यह कहा गया कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर का इकलौता बेटा है, उसके जान को खतरा है. खतरे को टालने के लिए जेवर का शुद्धिकरण करवाना होगा. इस दौरान एक और युवक मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर पुष्पा देवी को पूरी तरह से इमोशनल कर दिया. बाद में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के द्वारा दोनों युवकों को 12 अलग-अलग प्रकार के सोने के जेवरात दिए गए.

जेवर शुद्धिकरण करने के बाद दोनों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 52 कदम पीछे चलने को कहा. वह जैसे ही 52 कदम पीछे चली ठग सोने के जोवरात को लेकर फरार हो गया. मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि आशंका है कि इस घटना के पीछे कोढ़ा गैंग का हाथ है. पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि महिला से ठगी की घटना हुई है.

Related Articles

Back to top button