ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

केाविड 19 का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव जांचने के लिए आयोग गठित करने की मांग

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण लगाये लॉकडाउन का राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव एवं उससे हुए नुकसान के आकलन के लिए आयोग गठित करने की मांग वाली जनहित याचिका पर अगली सुनवायी 4 मई को नियत की है।

अदालत ने यह साफ कहा कि याचिका या तो वापस लेने योग्य है अथवा याचिकाकर्ता को इसकी ग्राहयता:मेंटीनेबल: पर बहस करनी होगी क्योंकि केाविड 19 के कारण पड़ रहा प्रभाव अभी जारी है। न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल एवं न्यायमूर्ति करूणेश सिंह पवार की पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता शिवजी शुक्ला की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवायी करते हुए यह टिप्पणी की।

अदालत ने कहा कि वैसे तो उच्च न्यायालय में नियमित मुकदमों की सुनवायी नहीं हो रही है किन्तु याचिका को आवश्यक बताते हुए दाखिल किया गया जिस पर शीघ्र सुनवायी की मांग की गयी थी । अदालत ने इस पर सुनवायी के लिए हामी भरते हुए मंगलवार को सूचीबद्ध किया था।

Related Articles

Back to top button