ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मनोरंजन

जैकी श्रॉफ का दमदार फ‍िलॉसफी वीडियो वायरल, कहा-‘अपना मेरूदंड सीधा रख, बाकी टेंशन मत ले’

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्राॅफ इंडस्ट्री के मस्तमोला स्टार्स हैं। एक्टिंग के साथ-सात वह अफनी टपोरी भाषा के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। कोरोना की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण वह अपने परिवार से दूर हैं।  बता दें कि जैकी श्रॉफ इस लॉकडाउन के बीच मुंबई और पुणे के बीच स्थिति अपने फार्महाउस में फंस गए हैं। जैकी इस फार्महाउस पर अकेले हैं और उनकी पत्नी आयशा, बेटा टाइगर और बेटी कृष्णा इस समय मुंबई में हैं।

इसी बीच हाल ही में जैकी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने जाने-पहचाने अंदाज में जिंदगी की फ‍िलॉसफी समझाते दिख रहे हैं। वीडियो में जिंदगी को लेकर पॉजिटिवटी पर ध्यान देने की बातें कह रहे हैं। जैकी इस वीडियो में कह रहे हैं- अपना मेरूदंड सीधा रख, बाकी टेंशन मत ले। इस बीच उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण भी दिया।

जैकी ने कहा-‘अच्छे-अच्छे निकल गए, मरना-जीना लगा रहता है, कोई आता है तो कोई जाता भी है…ऐसे में उसे लेकर दुख मनाने की जरूरत नहीं और इसी तरह चीजें बैलेंस होती रहती हैं।’ फैंस जैकी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं एक्टर अनुपन खेर ने भी जैकी के वीडियो की तारीफ की है। अनुपम ने लिखा- जिस सादगी और बिंदासपन से मेरे दोस्त जैकी श्रॉफ ने जीवन के फलसफे को यहा बताया है कि उसकी मै जितनी तारीफ करूं उतनी ही कम है। एक इंसान जो जिंदगी की भावनाओं को महसूस करता है, उसके ही अंदर से, उसकी अंतरआत्मा से ही ऐसी फिलॉसफी निकल सकती है। धन्य हो। जरा सुनिये…

बता दें कि जैकी फार्महाउस में काफी खुश हैं और अपने लगभग 40 हजार स्क्वेयर फीट में फैले गार्डन में पेड़-पौधों के साथ वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि जैकी वहां अकेले नहीं हैं और लॉकडाउन के बीच उनका पूरा स्टाफ वहां पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button