ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...
मनोरंजन

सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में भर्ती इरफान खान, करीबी सूत्र बोले- एक सप्ताह से भर्ती है एक्टर

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर इरफान खान की अचानक जबीयत बिगड़वे की वजह से  मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वह स्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनके करीबी सूत्र ने बताया कि एक्टर बीते 1 हफते से अस्पताल में हैं। लेकिन जानकारी मंगलवार लीक हुई है। हाल ही में एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाने की वजह सामने आई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इरफान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही एक्टर को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। वहीं अच्छी बात ये है कि इरफान की स्थिति नियंत्रण में है और उम्मीद की जा रही है कि उनका स्वास्थ्य जल्द ही सुधरने लगेगा।

मां के जनाजे में शामिल नहीं हो सके 

बीते दिनों जयपुर में इरफान की मां सईदा बेगम का निधन गुआ था। उन्होंने 54 की उम्र में अंतिम सांस ली थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे। इरफान ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को आखिरी बार देखा था।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे इरफान

मार्च 2018 में इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे। वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। हालांकि, पिछले डेढ़ महीने से लॉकडाउन घोषित है और सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी रद्द हैं। इसलिए वे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए। बता दें कि इरफान हाल ही में ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे, जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई। काम की बात करें तो इरफान ने ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Back to top button