ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

बिग बॉस’ विनर ने लॉकडाउन के बीच रचाई शादी, घर की छत पर लिए 7 फेरे

मुंबई: ‘बिग बॉस 2’ और एमटीवी रोडीज 5 के विनर आशुतोष कौशिक लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि इस शादी में कोई धूमधाम नहीं थी।शादी बेहद सादगी से हुई जिसमें दोनों परिवारों के महज चार लोग ही मौजूद थे। शादी की रस्में आशुतोष के नोएडा, सेक्टर 100 में स्थित घर पर हुई। सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष की शादी बेहद सादगी से घर की छत पर हुई। उन्होंने अलीगढ़ की रहने वालीं अर्पिता से शादी की।

बता दें कि लॉकडाउन से पहले दोनों का रिश्ता तय हो गया था। 26 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। ऐसे में आशुतोष ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बजाए इसी दिन शादी के बंधन में बंध गए। आशुतोष ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें दुल्हा-दुल्हन फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान जो पंडित आए थे उन्होंने भी मास्क लगा रखा था। वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोग कह रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखिए। वहीं आशुतोष ने शादी में खर्च होने वाले पैसे पीएम केयर्स फंड में दे दिए।
काम की बात करें तो आशुतोष कौशिक ‘एमटीवी रोडीज’ जीतने से चर्चा में आए थे। उस दौरान वह टीवी का बड़ा नाम बन गए थे।’रोडीज’ के बाद वो ‘बिग बॉस’ पहुंचें जहां वो फिर से एक और शो जीतने में कामयाब रहे। दोनों शो के विजेता बने आशुतोष की बड़ी फैन फॉलोइंग हो गई थी। आशुतोष कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने’जिला गाजियाबाद’, ‘शॉर्टकट रोमियो’ और ‘किस्मत लव पैसा दिल्ली’ है।

विवादों में भी रहे आशुतोष

अचानक मिली प्रसिद्धि के बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में आया। इन विवादों की वजह से उनके करियर को नुकसान पहुंचा। आशुतोष पर कभी फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए। यही वजह है की वह लाइमालाइट से दूर हो गए।

 

Related Articles

Back to top button