ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
हरियाणा

फरीदाबाद : बिजली चोरी पकड़ने गए जेई और लाइनमैन पर हमला, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की मारपीट

फरीदाबाद: फ़रीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र स्थित आलमपुर गांव में चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग के जेई और लाइनमैनों को ग्रामीणों ने पहले तो बंधक बना लिया फिर उनके साथ मारपीट की। उतना ही नहीं आरोपितों ने टीम से सरकारी गाड़ी की चाबी भी छीन ली। इसके साथ ही लाइनमैन के फोन से जबरदस्ती चोरी के साक्ष्य भी मिटा दिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बिजलीकर्मियों को मुक्त करवाया। पुलिस ने 3 नामजद सहित कई अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फरीदाबाद बिजली विभाग को सूचना मिली कि आलमपुर गांव में कुछ ग्रामीणों बड़े स्तर पर बिजली चोरी कर रही है। यह एरिया पाली सब डिवीजन में आता है। सब डिवीजन एनआइटी दो में कार्यरत बिजली विभाग के जेई रजत जाखड़, सतनाम चंद, सहायक लाइनमैन विक्रम सिंह, रवीन कुमार, प्रवीन, तारीफ और ड्राइवर जोगिन्द्र बिजली चोरी पकड़ने गांव में पहुंच गए। टीम गांव की एक गली में चेकिंग कर रही थी। इतने में जावेद नाम का युवक वहां पर पहुंच गया।

उसने फोन करके अन्य लोग बुला लिए। इसके बाद सभी ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने पूरी टीम को बंधक बना लिया। इसके साथ ही विरोध करने पर लाइनमैन का फोन भी छीन लिया। आरोपितों ने फोन से बिजली चोरी के फोटो भी मिटा दिए। बाद में आरोपितों ने बिजलीकर्मियों को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने किसी तरह से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चुंगल से बिजलीकर्मियों को छुड़वाया। पीड़ितों के अनुसार हाथापाई करने से लेकर बंधक बनाने में जावेद, शकलीन और फारुख मुख्य रूप से शामिल रहे। उन्होंने ग्रामीणों को मारपीट करने के लिए भी भड़काया। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button