ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

चीन का हमला, कोरोना वायरस पर नाकामी छुपाने के लिए अमेरिका ले रहा रहा झूठ का सहारा

बीजिंग। कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर अमेरिका और चीन के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। अमेरिका के बाद अब चीन भी आक्रामक नजर आ रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस महामारी पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए अमेरिका के राजनेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं

अमेरिका लगातार चीन पर कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने का आरोप लगा रहा है। इस बीच मंगलवार को गेंग शुआंग ने कहा, ‘अमेरिकी राजनेता तथ्यों की अनदेखी कर रहे हैं और बार-बार झूठ बोल रहे हैं। अमेरिका अपने देश में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में नाकाम रहा है। इसलिए वे अपनी नाकामी छुपाने के लिए दुनिया का ध्यान भटका रहे हैं।’ उन्‍होंने कहा कि सच सामने आ जाएगा, क्‍योंकि तथ्य शब्दों की तुलना में ज्यादा जोर से बोलते हैं। चीन को बदनाम करने के अमेरिका के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ऐसे कई जरिए हैं जिनसे आप चीन को जवाबदेह बना सकते हैं। हम बहुत गंभीर जांच कर रहे हैं, जैसा कि आप शायद जानते हैं। हम चीन से खुश नहीं हैं। हम पूरी मौजूदा स्थिति से खुश नहीं हैं, क्योंकि हमें लगता है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता था। अगर चीन समय रहते सचेत कर देता, तो यह जानलेवा वायरस पूरी दुनिया में नहीं फैलता।

चीन में अब कोरोना वायरस का कहर थम गया है। वहां इस महामारी से लड़ने के लिए बनाए गए विशेष अस्‍पताल भी खाली हो गए हैं। ऐसे में चीन यह कहने की स्थिति में नजर आ रहा है कि इस महामारी से उसने जंग जीत ली है। हालांकि, अमेरिका में अभी लगतार 1000 से ज्‍यादा लोग रोजाना इस महामारी के कारण जान गंवा रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने आगे कहा, ‘अमेरिकी राजनेताओं के चीन पर आरोप लगाने से कोरोना वायरस को लेकर हमारे प्रयासों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। न ही ऐसे आरोप महामारी की रोकथाम में अमेरिका की मदद करेंगे। ऐसे आरोप सिर्फ और सिर्फ अमेरिका के इरादों और अपनी गंभीर समस्याओं को ही उजागर करेंगे।

Related Articles

Back to top button