विदेश
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्कैनिंग करने पर विचार कर रहा अमेरिका

वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका देश में हवाई यात्रियों की कोरोनोवायरस स्कैनिंग पर विचार कर रहा है, देश में इसके प्रसार को रोकने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने सबसे जोरदार प्रहार किया है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि यह एयरलाइंस या सरकार के साथ समन्वय करके किया जा सकता है। हम एयरलाइंस के साथ काम कर रहे हैं। हो सकता है कि दोनों साथ मिलकर इसपर काम करें।





