ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
पंजाब

PM मोदी पर सवाल कर बुरे फंसे केजरीवाल व संजय सिंह, हाईकोर्ट ने दिया झटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। गुजरात हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। इसी के साथ कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

Related Articles

कोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी की डिग्री को लेकर सार्वजनिक मंचों से की गई टिप्पणियों को निराधार माना गया है। इसी आधार पर निचली कोर्ट में चल रहे मानहानि मामले को जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में आरोप है कि दोनों नेताओं के बयानों से प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है। अब आगे की सुनवाई में दोनों पक्षों के तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह मामला गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पियूष पटेल द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि याचिका से जुड़ा है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2023 में आयोजित एक प्रेस वार्ता और सार्वजनिक बयानों के दौरान अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

Related Articles

Back to top button