ब्रेकिंग
West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्...
पंजाब

CM Mann का स्पष्टीकरण: श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करने की मेरी हिम्मत नहीं

मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय से बाहर आ गए हैं। इस दौरान स्पष्टीकरण देने की उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। बाहर आकर सीएम मान ने प्रेस कांफ्रैंस करके अंदर जो भी बातचीत हुई उसके बारे में जानकारी दी।

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे पास जो कुछ शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों की खामियों की शिकायत या मांग आती थी उसका सारा रिकार्ड, लिखित सबूतों सहित जत्थेदार के पास जमा करवा दिया हैं। सीएम मान ने कहा कि, मेरे पास शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के खिलाफ उनके पास कई शिकायतें आई, जिनके लिखित रूप से सबूत के तौर पर अंदर लेकर गए हैं। इस दौरान जत्थेदार ने यकीन दिलाया है कि, वह एक-एक कागज को देखेंगे। सीएम मान ने कहा उन्होंने कभी भी अकाल तख्त साहिब को कोई चैलेंज नहीं किया है। मेरी इतनी हिम्मत और औकात नहीं है कि, मैं श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करूं।

सीएम मान ने बताया कि जत्थेदार ने मेरे बारे में जितनी भी शिकायतें पहुंची हैं वह मेरे सामने रखी हैं। आगे जो भी निर्देँश या फैसले होंगे मुझे मंजूर है। उसके बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि, मैंने अपना पक्ष रखा हैं। बाकि जत्थेदार का आदेश सबसे ऊपर है। वहीं सीएम मान ने कहा कि, उन्हें आज मुझे सुकून और संतुष्टि मिली है कि वह लोगों की भावनाओं की दस्तावेज अंदर जाकर सौंप आए हैं। इसके साथ ही वह अपना स्पष्टीकरण भी दे आएं हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि, आजकल AI का समय चल रहा है, इससे जो चाहे मरजी बनाया जा सकता है। वायरल हो रही वीडियो नकली है। वीडियो की जहां चाहे मर्जी जांच करवा लें। इसके अलावा अंदर और भी कई बातों पर चर्चा हुई है।

आपको बता दें कि, सीएम भगवंत मान अंदर करीब 45 मिनट तक रहें। वहीं आपको बता दें कि, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दोपहर 1.30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में एक प्रेस कांफ्रैंस बुलाई है।

Related Articles

Back to top button