ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

अनंतनाग मुठभेड़ मेंं LeT का एक आतंकी ढेर, दो अभी भी घेरे में, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के कोकेरनाग के वाइलो इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बाग से निकलकर ये आतंकी अब इलाके के एक मकान में छिपे हुए हैं। गोलीबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। गोलीबारी के बीच सेना बार-बार आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कह रही है परंतु वे उनकी अपील को नजरंदाज कर सुरक्षाबलों पर लगातार गोलियां बरसा रहे हैं। ऑपरेशन जारी है। इलाके में छिपे ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित बताए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आज तड़के अनंतनाग जिले के वाइलो इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 19 बटालियन के जवान इलाके में पहुंच गए और घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। ये आतंकी एक बाग में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। सुरक्षाबलों ने पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों को अपने पर हावी होते देख आतंकी बाग से निकल नजदीक में स्थित एक मकान में जा छिपे। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। जबकि दो अन्य आतंकियों ने साथी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु इस बार भी वे नहीं माने। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के आधार पर मुठभेड़ स्थल पर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकी फंसे हैं। कश्मीर जोन पुलिस के ट्वीटर ट्वीटर हैंडल पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि “अनंतनाग के कोकेरनाग के वाइलो इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाकर्मी काम पर है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। इस बीच सेना ने अनंतनाग हाइवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।

Related Articles

Back to top button