ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

अनुराग ठाकुर बोले- वैक्सीन से कमाई का 70 फीसद हिस्सा राज्यों को मिल रहा

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर जीएसटी से जो कमाई हो रही है उसका 70 फीसद हिस्सा राज्यों को मिल रहा है।

खड़गे ने मुफ्त में टीका लगाए जाने को कहा था

खड़गे ने अपने पत्र में कहा था कि कोरोना से लड़ाई के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये का उपयोग करते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। खड़गे के पत्र को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए ठाकुर ने कहा कि सरकार की तरफ से सप्लाई किए जाने वाली कोरोना वैक्सीन पर जीएसटी का भुगतान भी उसी के द्वारा किया जाता है।

जीएसटी का आधा हिस्सा केंद्र और आधा राज्यों को मिलता है- ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वैक्सीन पर जीएसटी का आधा हिस्सा केंद्र और आधा राज्यों को मिलता है। केंद्र को मिलने वाले हिस्से में से बाद में 41 फीसद भी राज्यों को चला जाता है, इस तरह राज्यों को वैक्सीन से होने वाली कमाई का कुल 70 फीसद हिस्सा मिलता है।

टीकाकरण अभियान में भारत सबसे आगे

बता दें कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत सबसे तेज वैक्सीनेशन करने वाला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में 17 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए चीन को 119 दिनों का समय लगा जबकि अमेरिका को 115 दिन लगे। वहीं भारत 114 दिनों में इस आंकड़े तक पहुंचा है

देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। 2 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद अन्य आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया। देश में अबतक 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आज सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक,  देश में 24,70,799 सेशन के अंतर्गत 17,01,76,603 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button