ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ीं! क्या मार्कशीट में छिपाई अपनी असली उम्र? जन्मतिथि में हेरफेर के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. शनिवार को विदिशा बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के लिहाज से एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है. यहां करीब 4,400 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. इस सौगात से न सिर्फ जिले, बल्कि आसपास के सागर और भोपाल संभाग की कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

कड़ी सुरक्षा के बीच VIP मूवमेंट की रिहर्सल

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और शुक्रवार को वीआईपी मूवमेंट के प्रस्तावित मार्ग पर कड़ी सुरक्षा के साथ रिहर्सल भी हुई.ओल्ड कृषि उपज मंडी ग्राउंड में दोपहर एक बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने विशेष तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंच रहे हैं. उनके रोड शो में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम भी उपस्थित होंगे.

8 प्रमुख सड़क परियोजनाओं और ड्राइविंग सेंटर्स का लोकार्पण व शिलान्यास

इस अवसर पर 181 किलोमीटर लंबाई की 8 प्रमुख सड़क परियोजनाओं और 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने से विदिशा को भोपाल, सागर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा. विशेष रूप से भोपाल–विदिशा, विदिशा–ग्यारसपुर और ग्यारसपुर–राहतगढ़ जैसे मार्गों का फोर-लेन चौड़ीकरण क्षेत्रीय आवागमन को आसान बनाएगा. रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अब्दुल्लागंज से इटारसी के बीच फोर-लेन चौड़ीकरण परियोजना को भी अहम माना जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा सुरक्षित बनेगी. वहीं एनएच-46 पर पांच अंडरपास के निर्माण से दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना जताई जा रही है.

सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. विदिशा में एक और सागर जिले में दो आधुनिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां युवाओं को वैज्ञानिक और सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.

मोहन, शिवराज और गडकरी का रोड शो

एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, ” कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा रोड-शो भी किया जाएगा. रोड-शो बड़ा बाजार से शुरू होकर जय प्रकाश मंच तक पहुंचेगा.प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं.” वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह व सीएम मोहन यादव के इस रोड शो के लिए स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत मंच लगाए हैं.

कुल मिलाकर, यह आयोजन विदिशा और आसपास के जिलों के लिए केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, रोजगार और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. आने वाले वर्षों में इन परियोजनाओं का असर सड़कों पर ही नहीं, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देगा.

Related Articles

Back to top button