ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
हरियाणा

Pension Fraud Case: बैंक एजेंट का बड़ा फर्जीवाड़ा, मृत बुजुर्ग की पेंशन 8 साल तक खुद हड़पी; बायोमेट्रिक खेल का ऐसे हुआ पर्दाफाश

यमुनानगर: यमुनानगर के थाना व्यासपुर क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण में की बड़ी चूक उजागर हुई है। एक अधिकृत पेंशन वितरण एजेंट ने मृत बुजुर्ग को 8 वर्षों तक जिंदा दिखाकर सरकारी पेंशन हड़प ली। यह खेल एक अंगूठे के जरिये चलता रहा। थाना व्यासपुर पुलिस ने गांव मछरौली निवासी निवासी आरोपी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव मछरौली का अमित कुमार एचडीएफसी बैंक के माध्यम से एम/एस मणिपाल बिजनेस सॉल्यूशन का अधिकृत पेंशन एजेंट था। यह मुख्य आरोपी है। पेंशन खाता खुलवाते समय सत्यापन प्रक्रिया में आरोपी ने रफीक की 10 में से केवल नौ अंगुलियों के फिंगर प्रिंट दर्ज कराए और एक अंगुली की जगह अपना दाहिना अंगूठा सिस्टम में फीड करा दिया। रफीक की मौत के बाद वह उसी अंगूठे के जरिये हर माह पेंशन निकालता रहा।

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड अम्बाला की जांच में सामने आया कि गांव प्रभोली निवासी रफीक की मृत्यु 19 दिसंबर 2015 को हो चुकी थी। 29 जुलाई2016 से 5 जुलाई 2025 तक रफीक के खाते से लगातार बुढ़ापा पेंशन की राशि निकाली गई। इसी तरह के 7 और मृतकों के मामलों की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button