ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा रात में ठंड का असर, दिन में सुहावने मौसम का पूर्वानुमान; रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट

रांची: मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में जनवरी के मध्य में मौसम का मिजाज मिला जुला बना हुआ है. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रातों में ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. जिससे सुबह-शाम ठिठुरन जारी है. सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा खूंटी में 3.9 डिग्री, हजारीबाग में 5.6 डिग्री और सिमडेगा में 6.1 डिग्री रहा है.

आंकड़ों के मुताबिक रांची में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. जमशेदपुर में दिन का तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज और चाईबासा में अधिकतम तापमान क्रमशः 27.4 और 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि रात के तापमान में गिरावट देखी गई. खास बात है कि पिछले कई दिनों से लातेहार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे था, जहां अब 20.3 डिग्री हो गया है.

चाईबासा में सबसे अधिक तापमान दर्ज

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला क्षेत्र में 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. कुछ इलाकों में दृश्यता में कमी भी देखी गई, विशेषकर डाल्टनगंज क्षेत्र में, जहां सुबह के समय धुंध का असर रहा. बारिश के लिहाज से राज्य के किसी भी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई है. वहीं, गुमला और खूंटी जैसे इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने की पुष्टि हुई है. जिससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क बने रहने की पूर्वानुमान है. वहीं दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है. सुबह के समय कुछ जिलों में हल्की धुंध या कोहरा छाने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और किसानों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button