ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा... दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे ...
देश

कोरोना संकट के बीच राहत की खबर, दुनियाभर में अब तक 10 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

दुनियाभर में कोरोना वायरस (covid-19) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इससे विश्वभर में अब तक 226143 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3144393 लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 33050 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1074 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 8325 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। वहीं इस जानलेवा बीमारी के बीच जो राहत की खबर है वो यह कि अब तक दुनियाभर में अब तक 1,007,967 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं भारत में भी कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर ज्यादा है।

Corona Update

  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 10.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60876 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अमेरिका में 147,411 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • यूरोप में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 27682 लोगों की मौत हुई है और अब तक 203591 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इटली में भी मरीजों के ठीक होने की दर काफी कम है।
  • स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 212917 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 24275 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है।
  • इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82862 लोग संक्रमित हुए हैं और 4633 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
  • कोरोना वायरस से संक्रमण और मौत के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब बदतर हैं। फ्रांस में अब तक 166543 लोग संक्रमित हुए हैं और 24087 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 157641 लोग संक्रमित हुए हैं और 6115 लोगों की मौत हुई है।
  • ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 161145 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 26097 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में स्वस्थ होने वालें लोगों का आकड़ा काफी कम है।
  •  तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 114653 हो गई है तथा इससे अब तक 2992 लोगों की मौत हुई है।
  • कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 93657 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 5957 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
  • अन्य देशों की भांति रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रूस में कोरोना संक्रमण के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहां अब तक 99399 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 972 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है।
  • पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोराेना वायरस के अब तक 15289 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इसके कारण 335 लोगाें की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button