ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
विदेश

रूस के प्रधानमंत्री भी कोरोना से संक्रमित, देश में एक लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

मास्‍को। रूस के प्रधानमंत्री (Russian Prime Minister) मिखाइल मिशुस्तिन (Mikhail Mishustin) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्‍होंने इस बारे में राष्‍ट्रपति पुतिन को भी सूचित कर दिया है। फ‍िलहाल वह आइसोलेशन में रह रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, देश के पहले उप प्रधानमंत्री आंद्रे बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तिन (Mikhail Mishustin) का कामकाज देखेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह प्रमुख मसलों पर आंद्रे को सलाह मशविरा देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मिखाइल का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो गुरुवार को पॉजिटिव आया। 54 वर्षीय मिशुस्तिन (Mikhail Mishustin) जनवरी में प्रधानमंत्री चुने गए थे। वहीं एक वीडियो कॉल में राष्‍ट्रपति पुतिन ने उम्‍मीद जताई कि मिशुस्तिन रूसी अर्थव्यवस्था के लिए लिए जाने वाले फैसलों में भाग लेना जारी रखेंगे। मालूम हो कि रूस में प्रधानमंत्री ही अर्थव्‍यवस्‍था की देखरेख करता है। वह राष्‍ट्रपति के प्रति जवाबदेह होता है। रूस में इस समय लॉकडाउन का पांचवां हफ्ता चल रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन को अभी दो हफ्ते और बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि हालात अभी भी बेहद विकट हैं।

उल्‍लेखनीय ह‍ै कि रूस में कोरोना वायरस के 7,099 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार (106,498) कर गई है। रूस में संक्रमण से एक हजार से ज्यादा (1,073) लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 3,253,612 लोग कोरोना की चपेट में है जबकि 230,119 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उनको आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि इलाज के बाद वह काम पर लौट आए हैं।

इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ने जिस तरह से कोरोना वायरस मसले का इस्तेमाल किया है उससे साबित होता है कि वह राष्ट्रपति के रूप में मेरे दोबारा चुनाव को रोकने के लिए कुछ भी कर सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन को लेकर उनके पास नतीजे के कई विकल्प हैं। वह बहुत कुछ करेंगे… लेकिन देखने और जानने के लिए समय का इंतजार करना होगा। मालूम हो कि अमेरिका में अमेरिका में महामारी से 60 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 11 लाख से ज्यादा बीमार हैं।

Related Articles

Back to top button