ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
विदेश

डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, भारत दौरे ने व्यापक भारत-अमेरिका रणनीतिक रिश्तों की पुष्टि की

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फरवरी में हुए उनके भारत दौरे ने दोनों देशों के साझे हितों और समान उद्देश्यों वाली व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझीदारी की प्रतिबद्धता की एक बार फिर पुष्टि की। एशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर्स हैरिटेज मंथ, 2020 के मौके पर जारी एक घोषणा में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के साझीदारों से जारी रिश्तों की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी के बगल में खड़ा होकर गौरवान्वित था

ट्रंप ने कहा, पिछले साल मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ह्यूस्टन, टेक्सास में एक कार्यक्रम में उनके बगल में खड़ा होकर गौरवान्वित था। इस साल के शुरू में मैंने भारत का अपना पहला आधिकारिक दौरा किया। यह हमारे राष्ट्र की दुनिया के सबसे बड़े और सर्वाधिक विविधता वाले देश के साथ स्थायी मित्रता को प्रदर्शित करता है।

अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच रिश्तों के महत्व के बारे में बोलने का सम्मान मिला

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में अपने संयुक्त संबोधन के संदर्भ में ट्रंप ने कहा, इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान मुझे 1,10,000 भारतीयों के सामने दोनों देशों के बीच रिश्तों के महत्व के बारे में बोलने का सम्मान मिला। इस दौरे ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की कि भारत और अमेरिका साझे हितों और समान उद्देश्यों के आधार पर वैश्विक रणनीतिक साझीदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी में भारत का अपना पहला दौरा किया था।

भारतीय समुदाय ने अमेरिकी संस्‍कृति पर अमिट छाप छोड़ी 

ट्रंप ने कहा कि ‘एशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर हैरिटेज मंथ’ के दौरान देश अमेरिकी संस्कृति पर इस समुदाय द्वारा छोड़ी गई अमिट छाप का उत्सव मनाता है और जिस तरह से वे राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करते हैं, उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है।

Related Articles

Back to top button