ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
देश

कानपुर साइबर क्राइम का शिकार हो गए एसपी, उनके नाम से परिचितों को निशाना बनाने की कोशिश

कानपुर। साइबर ठगों ने एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के नाम से भी उनके परिचितों को निशाना बनाने की कोशिश की है। उन्होंने एसपी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उनके परिचितों व दोस्तों को मैसेज भेजकर रकम मांगी है। उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें यह जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत अपनी वास्तविक आइडी से सभी परिचितों को अलर्ट किया।

एसपी ने बताया कि फर्जी आइडी को बंद कराने के लिए ईमेल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले आइआइटी निदेशक और पुलिस के सर्विलांस प्रभारी सतीश ङ्क्षसह के नाम से भी फेक आइडी बनाई गई थी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके नाम व फोटो का इस्तेमाल कर फेक फेसबुक एकाउंट बनाया है। यही नहीं, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनकी मूल आइडी में जुड़े परिचितों व दोस्तों को भी जोड़ लिया है।

अब ये ठग उन सभी परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने साइबर सेल को जानकारी देकर फेक आइडी बंद कराने के लिए ईमेल भिजवाया है। एसपी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से फेक आइडी बनाने वाले की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button