ब्रेकिंग
SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश: तमिलनाडु चुनाव में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी लिस्ट' करें जारी, पारदर्श... Land for Job Scam: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी व्यक्तिगत पेशी से छूट; अब 9... 'कोर्ट ने सही किया...': UGC नियमों पर SC की रोक के बाद नेताओं में मची होड़, जानें किसने बताया इसे जी... Ayodhya Bhadarsa Case: दोषी राजू खान को 20 साल की कैद, मोईद खान हुए बरी; भदरसा गैंगरेप केस में बड़ा ... Jaipur: बेकाबू कार का मौत तांडव! पहले 5 गाड़ियों को बुरी तरह रौंदा, फिर मॉल की दीवार फाड़ अंदर जा घु... मोहाली मर्डर: SSP दफ्तर के पास हत्या पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- 'क्या पंजाब में अब कोई जगह सुरक्षित... जेल में मजीठिया से मिले सुखबीर बादल, अफसरों को दी खुली चेतावनी- 'वक्त बदलते देर नहीं लगती, याद रखना' Mohali Crime: एसएसपी दफ्तर के पास सरेआम हत्या, राजा वड़िंग ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर ... Nawanshahr Holiday Alert: नवांशहर में 31 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, स्कूल और कॉलेज रहेंगे ब... Birthday Tragedy: घर में कट रहा था जन्मदिन का केक, बाहर पतंग उड़ाने से रोका तो बेटे ने दे दी जान; मा...
हरियाणा

Haryana Politics: ‘पूरा परिवार खाली था तो सोचा यात्रा निकाल लें’, बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर कृष्ण बेदी का तंज

यमुनानगर : हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी गुरुवार को यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। मंत्री कृष्ण बेदी ने UGC से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद संबंधित विधेयक लाया गया है। इस कानून व्यवस्था से डरने की जरूरत केवल उन्हें है जो गलत कार्य करते हैं। जो लोग नियमों के दायरे में हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं होनी चाहिए और बिना कारण किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि ऐसी यात्रा के लिए किसके पास समय नहीं होता। अब पूरा परिवार खाली बैठा हुआ है तो सोचा होगा कि चलो यात्रा निकाल लेते हैं। बेदी ने कहा इस यात्रा को उनकी पार्टी के नेताओं का ही समर्थन नहीं मिल रहा। राजनीतिक यात्राएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस पहल को व्यापक राजनीतिक समर्थन नहीं मिल रहा।

यमुनानगर में खनन गतिविधियों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनका कहना था कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, साथ ही कानून व्यवस्था भी बनी रहे।

Related Articles

Back to top button