ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
हरियाणा

STF का बड़ा एक्शन: युवाओं को हथियार बांटने वाले गैंग पर शिकंजा, खालिस्तानी युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लाई टीम

सोनीपत: हरियाणा के युवाओं को बड़ी वारदातों में शामिल करने के लिए विदेशी हथियार उपलब्ध करवाए जाते हैं और उन्हीं के साथ एके 47 जैसे हथियार भी उन्हीं का हिस्सा हैं। इसके खिलाफ सोनीपत एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है और शिकंजा कस रही है।

साल 2020 में गांव जुआं के रहने वाले सागर से एके 47 बरामदगी करने वाले खालिस्तानी युवक अमनदीप को सोनीपत प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एसटीएफ यूनिट सोनीपत आई है। अमनदीप ने ही सागर को एके 47 उपलब्ध करवाई थी और अन्य हथियार दिए थे। सोनीपत एसटीएफ यूनिट ने अमनदीप को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर  लिया है। अमनदीप द्वारा हथियार उपलब्ध करवाने वाले बदमाशों पर छापेमारी सोनीपत यूनिट लगातार कर रही है।एसटीएफ सोनीपत को अमनदीप से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

वहीं इस मामले में जांच कर रहे जांच अधिकारी सी हरिप्रकाश ने बताया कि अमनदीप नाम के शख्स को प्रोडक्शन वांट पर लेकर आए हैं। जिसने सागर नाम के शख्स को 2022 में एक-47 उपलब्ध कराई थी। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अभी तक पूछताछ में से दो अन्य आरोपियों के नाम भी लिए हैं।

Related Articles

Back to top button