ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मनोरंजन

अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ आ रहा है नया शो “कहाँ हम कहाँ तुम”, देखने को मिलेगी एक नई प्रेम कहानी

स्टार प्लस के नए शो “कहाँ हम कहाँ तुम” को बीते दिन मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर सहित सर्जन्स और अन्य टेलीविजन अभिनेताओं की मौजूदगी में एक अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे देशभर में काफी सरहाया जा रहा है। इस मौके पर शो की लीड जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर जाने-माने टेलीविजन अभिनेताओं के साथ-साथ डॉक्टरों और सर्जनों के साथ बातचीत करते हुए नजर आये, जहां सभी ने दो अलग-अलग व्यस्त इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा की और इसी के साथ स्टार प्लस द्वारा किया गया यह अनोखा प्रोमोशन बेहद सफल रहा। यह अनोखा सम्मेलन शहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें दोनों विभाग के दिग्गज उपस्थित होंगे।

इस समारोह में उपस्थित होने वाली अभिनेत्रियों में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज़ कुर्रिम और अलीशा पंवार जैसे नाम शामिल है, वही शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) उपस्थित होंगे। शो “कहाँ हम कहाँ तुम” में एक नई अवधारणा के साथ एक नई प्रेम कहानी देखने काे मिलेगी जो समकालीन समय में प्रेम और रिश्तों पर नए सिरे से आधारित है। दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमशः एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं।

शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान द्वारा ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया गया, जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है कि हालांकि उनके दिल एक हैं, लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जिसमें दो डिमांडिंग करियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज की आवश्यकता है। टेलीविजन के इतिहास में पहली बार दो विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आएंगे। यकीनन यह शो यूनिक कॉन्सेप्ट इवेंट जितना ही मजेदार होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button