ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
देश

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद UP का ये जिला भी ग्रीन जोन से हुआ बाहर

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिलने से प्रशासन पूरी तरह से राहत में था, लेकिन अचानक आज एक कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मुताबिक देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 3 दिन पहले मुंबई से आया था। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे गांव को सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी का कहना है कि यह 27 तारीख को मुम्बई से एम्बुलेंस द्वारा मरीज के साथ आया था। ग्राम प्रधान ने इनको गांव के ही क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था। उसके बाद ग्राम प्रधान ने जांच के लिए देवरिया भेज दिया। जहां जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति को लेवल 1 अस्पताल गोरखपुर भेजा जा रहा है। इसके बाद मरीज की पूरी हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है कि वह किसके संपर्क में था उन सबको क्वारेंटाइन में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button