ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

रामायण ने दुनियाभर में मचा दिया धमाल, बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नंबर वन शो

करीब तीन दशक पुराने व अपने जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे धारावाहिक रामायण ने एक बार फिर करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस धारावाहिक ने सारे रेकॉर्ड्स तोड़ते हुए दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। इसीका नतीजा है कि रामायण का रिटेलीकास्ट दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कार्यक्रम बन चुका है।

PunjabKesari
डीडी नैशनल यानी दूरदर्शन ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। डीडी नैशनल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दूरदर्शन पर रामायण का री-टेलिकास्ट ने दुनिया भर के व्यूअरशिप रेकॉर्ड्स को तोड़ डाला है और यह शो 16 अप्रैल को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जानेवाला शो बन चुकी है, जिसे 7.7 करोड़ व्यूअर्स मिले हैं।

PunjabKesari
डीडी इंडिया ने अपने ट्वीट में ‘रामायण’ (Ramayan) के रिकॉर्ड दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा कि दूरदर्शन पर रामायण के रिब्रॉडकास्ट ने विश्वस्तर पर व्यूवरशिप के जरिए रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि सरकार ने देश में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू  लॉकडाउन के दौरान इस धारावाहिक को पुन: प्रसारित करने का फैसला किया था।

लॉकडाउन के कारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात में भी 9 से 10 बजे रामायण का प्रसारण हो रहा है। अभी उत्तर रामायण चल रही है, जिसमें लव और कुश के प्रसंग खूब पसंद किया जा रहा है। रामानंद सागर की बनाई इस रामायण का प्रसारण पहली बार 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर ही किया गया था। तब हर रविवार को इसका प्रसारण होता था और नजारा आज की तरह ही होता था। आज लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं, लेकिन तब रामायण देखने के लिए लगभग पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था।

Related Articles

Back to top button