ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
हरियाणा

मारुति कुंज के लोगों को बड़ी सौगात: 60 लाख रुपये से बनेगा नया सीवरेज प्लांट, भोंडसी में जलभराव से मिलेगी मुक्ति

सोहना: भोंडसी के मारुति कुंज इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में बसे लाखों लोगों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल मारुति कुज इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जहां एक तरफ घरों के सामने पानी भरा रहता था, वहीं दूसरी तरफ मारुति कुंज सड़क मार्ग पर भी कई-कई फीट मलमूत्रों वाला गंदा पानी जमा रहता था, जिससे यहां के निवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

अब जल्द ही यहां के निवासियों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है, क्योंकि गुरुग्राम नगर निगम द्वारा यहां पर साठ करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई एकड़ भूमि पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। जिसकी आधार शीला सोहना विधायक व गुरुग्राम नगर निगम चेयरपर्सन ने सयुक्त रूप से रखते हुए इसे जल्द बनाने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि भोंडसी के मारूति कुंज सहित यहां पर बनी दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोग भले ही यहां पर अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफियाओं से जमीन खरीद कर रह रहे हो, लेकिन अभी तक इनके घरों की रजिस्ट्रियां नहीं हुई है। जिनकी रजिस्ट्रियां कराने के लिए सोहना विधायक ने यहां के निवासियों को आश्वाशन देते हुए कहा कि उन्होंने रजिस्ट्रियां कराने के लिए विधानसभा में भी मांग उठाई थी और अब मुख्यमंत्री से बात करके यहां के निवासियों के घरों की रजिस्ट्रियां करा कर उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button