ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

नशे का ‘ग्लोबल नेटवर्क’ ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष्ट्रीय रैकेट

लुधियाना : खास खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने लुधियाना स्थित एक कूरियर कार्यालय से अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे 7 संदिग्ध पार्सलों को रोका।

जांच के दौरान इन पार्सलों से कुल 30 पैकेट बरामद किए गए। ये पैकेट बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड्स के भीतर बेहद चालाकी से छिपाए गए थे। तस्करों ने घरेलू उपयोग और खाने-पीने की वस्तुओं की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश की।

DRI अधिकारियों के अनुसार, बरामद 30 पैकेटों में कुल 12.118 किलोग्राम अफीम पाई गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60.59 लाख रुपये आंकी गई है। इस खेप को 31 जनवरी 2026 को NDPS एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया। मामले को लेकर आगे की जांच जारी है और तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button