ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

कोरोना संक्रमितों की जांच कर रहा लैब टेक्निशियन निकला कोराना पॉजिटिव, रिम्‍स में मचा हड़कंप

रांची। Ranchi, RIMS Hospital Coronavirus Case News Update झारखंड से चौंकाने वाली खबर आ रही है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स के एक लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। राजधानी रांची में आज मिले तीन कोरोना मरीजों में यह भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक रिम्‍स के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में जहां कोरोना संक्रमण की जांच होती है, वहीं का लैब टेक्निशियन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। टेक्निशियन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरे अस्‍पताल में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही नीचे से ऊपर तक रिम्‍स का हर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

बताया गया है कि कोरोना की जांच करनेवाला लैब तकनीशियन सहित तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की एक और गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है।  रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी का लैब तकनीशियन कोरोना संक्रमित मिला है। अबतक चार गर्भवती महिला रांची में कोरोना संक्रमित हो चुकी है।

रिम्स में कोरोना की जांच करनेवाले लैब तकनीशियन सहित चार नए मरीज

राज्य में  कोरोना संक्रमण के लगातार मामले मिल रहे हैं। गुरुवार को भी  इसके चार नए मरीज मिले। सबसे चिंता की बात यह है कि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच करनेवाला लैब तकनीशियन भी कोरोना की चपेट में आ गया है। वहीं, गोड्डा में इसका पहला मरीज मिला। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है।

गोड्डा में मिला पहला कोरोना मरीज, अब झारखंड के आधे जिले में संक्रमण

गुरुवार को मिले नए मरीजों में तीन रांची और एक गोड्डा के हैं। रांची के मरीजों में एक पुरुष और एक महिला हिंदपीढ़ी के हैं। जबकि एक 44 वर्षीय युवक रिम्स का लैब तकनीशियन है। वह रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच कार्य में लगा था। हिंदपीढ़ी की महिला गर्भवती है। राज्य में कोरोना से संक्रमित होनेवाली गर्भवती महिलाओं की संख्या अब चार हो गई है। वहीं, अब रांची में मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। इधर, गोड्डा में इसके मरीज मिलने से अब झारखंड के आधे जिले इस वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है।

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 111

बता दें कि गिरिडीह का एक  युवक कोडरमा में जांच में संक्रमित पाया गया है। कोडरमा को भी शामिल करें तो 12 जिलों में मरीज मिल चुके हैं। हालांकि हाल के दिनों में झारखंड में  मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले तीन दिनों में  महज आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। 24 अप्रैल को राज्य में महज एक पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके बाद 25 अप्रैल को आठ, 26 अप्रैल को 15 तथा 27 अप्रैल को 20 मरीज मिले थे। इसके बाद 28 अप्रैल तथा 29 अप्रैल को दो-दो पॉजिटिव मरीज ही मिले थे।

कहां अब तक कितने मरीज

  1. रांची : 81
  2. बोकारो : 10
  3. पलामू : 03
  4. हजारीबाग : 03
  5. गढ़वा : 03
  6. गिरिडीह : 02
  7.  सिमडेगा :  02
  8. धनबाद : 02
  9.  देवघर : 02
  10. जामताड़ा : 02
  11. गोड्डा : 01

कोरोना फैक्ट फ़ाइल

  1. कुल मरीज : 111
  2. ठीक हुए : 21
  3. मौत : 03
  4. एक्टिव केस : 87

Related Articles

Back to top button